मंदिर सीईओ ने अतिथियों को धाम में उपलब्ध सुविधाओं की दी जानकारी

वाराणसी। काशी तमिल संगमम् 3.0 में शामिल होने तमिलनाडु से आए पांचवें दल का गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मंदिर न्यास की ओर से गंगा द्वार पर पुष्प वर्षा और डमरू के नाद के बीच भव्य स्वागत किया गया।अतिथियों ने हर हर महादेव के उद्घोष संग श्री विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन करने के बाद अतिथियों ने धाम में स्थित अन्न क्षेत्र में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सीईओ श्री विश्व भूषण ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अतिथियों ने सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई। उन्होंने अतिथियों को श्री काशी विश्वनाथ धाम में उपलब्ध सुविधाओं एवं दर्शन पूजन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों को अन्न क्षेत्र ले जाकर सभी को बैठाकर भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्वागत से अतिथि अभिभूत दिखे। अतिथियों ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन कर परम सुख की अनुभूति हुई। सीईओ ने बड़े ही आत्मीय तरीके से सभी के दर्शन की व्यवस्था कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *