
वाराणसी।सपा के पूर्व जिला मनोज यादव गोलू ने कहा कि गांव में गरीब के छात्रों के पास बेहतर पढ़ाई की सुविधा नहीं है उनकी बुनियादी सुविधाओं की बजाय सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं ही की गई है। सरकार बेरोजगारी खत्म करने के लिए हजारों लाखों नौकरियों की घोषणाएं करती आ रही है सरकार ने एक बार फिर 92000 नौकरियां नौकरियों की घोषणा की है। परंतु पीछे के बजट में हुई घोषणाओं की भांति इस बजट में भी कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है जिससे बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर हो और उन्हें नौकरियां हासिल हो सरकार लगातार अपने सरकारी विभागों को ठेके पर करती जा रहा है और एक तरफ नौकरियां देने की बात कर रही है।
