
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील खां नदवी के निर्देश पर प्रदेश व्यापी पीडीए चर्चा कार्यक्रम के क्रम में आज ढेलवरिया स्थित अंबेडकर नगर कालोनी के दलित बस्ती मे अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू” के नेतृत्व मे चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीडीए पंचायत जनसंवाद कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी के रूप मे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”थे । पीडीए चौपाल कार्यक्रम मे सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि पीडीए के फार्मूले से भाजपा घबराई है पीडीए के बुनियाद पर ही सपा के सैतिस सासंद जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत मे पहुंचकर पर देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी के रूप मे सपा उभरी है । आगामी विधान सभा के चुनाव मे पीडीए के बल पर ही सपा भाजपा को चित्त करेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू” सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, दक्षिणी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शमीम अंसारी, प्रदेश सचिव जावेद अंसारी, अल्पसंख्यक सभा के महासचिव मो०अजफर गुड्डू मास्टर,अरविन्द सिंह, युवा सपा नेता सन्नी सोनकर,मन्नू अंसारी, साजिद खान, चिंटू, लतीफ अहमद, वाकिफ हुसैन, विक्की, वसीम ,अब्बास, इम्तियाज अंसारी, एजाज़ अहमद, मुकेश मौर्य, काशी सेठ, रोहन आदि के साथ बड़ी संख्या मे महिलाए पीडीए पंचायत जनसंवाद कार्यक्रम मे उपस्थित थी ।
