वाराणसी। पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के सहयोग से पंचकोशी चौराहे पर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके जीवनयापन को सुदृढ़ करने हेतु सरकार की इस प्रमुख योजना के बारे में जानकारी देना था। शिविर में कुल 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 22 व्यक्तियों ने सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराया। आयोजन में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों, पात्रता मानदंड और लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य कारीगरों को वित्तीय सहायता, कौशल विकास के अवसर और आधुनिक उपकरणों व प्रौद्योगिकी तक पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के सत्य नारायण सेठ बब्लू सेठ, गोपाल सेठ, अनुप सेठ की उपस्थिति रही। अध्यक्ष सत्य नारायण सेठ ने पात्र लाभार्थियों का पी एम योजना के तहत पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा साथ ही सभागार मे उपस्थित विश्वकर्माओं को भी पंजीकरण करने का अनुरोध किया। सहायक निदेशक शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय राजेश कुमार चौधरी ने पी एम विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी जिला उद्योग केन्द्र प्रभात रंजन ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया । एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक से रीतेश बरनवाल ने एमएसएमई मंत्रालय की अन्य योजनाओं से अवगत कराया। पंजीकरण हेतु सीएससी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *