
वाराणसी। जगतपुर स्थित पी जी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित तीसरा एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत दरेखू गांव में मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता रैली निकालकर ग्राम वासियों को मतदान के लिए प्रेरित किया। तथा लोगों को बताया कि अगर किसी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो वह किस प्रकार अपना नाम अंकित कराए।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय यूनिट के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने रैली गांव से निकालकर विभिन्न नारो एवं स्लोगन का इस्तेमाल करते हुए जगतपुर महाविद्यालय परिसर में उपस्थित हुए।
