वाराणसी।संस्कृत एवं संस्कृति के संरक्षण व सम्वर्धन के लिये समर्पित तथा भारतीय ज्ञान परम्परा का पोषक सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय देववाणी संस्कृत के अभ्युदय एवं उत्थान के साथ लगभग ढाई सौ वर्षों से अध्ययन, अध्यापन एवं शोध कार्य करते हुये वैश्विक स्तर पर भारतीय ज्ञान परम्परा को स्थापित कर रहा है , यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और प्रसारित करने में मदद कर रही है।

उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी में कुलपति आवास पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री तथा भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह ऋषि तुल्य आचार्यों की तपोभूमि है जहां पर हमारे तपःपूत आचार्यों ने अपनी सारस्वत साधना से प्राच्यविद्याओं में निहित गूढ ज्ञान को सर्वजन-सुलभ बनाते हुए विश्व पटल पर स्थापित भी किया तथा इस अद्भुत ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन समर्पित भाव से सर्वविध प्रयास भी किया ।ऐसे में भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में स्थित भारत ,भारती एवं भारतीयता के गौरव की प्रतीक इस संस्था के सर्वतोमुखी विकास व अभ्युदय के लिये देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार हर सम्भव सहयोग करने के लिए संकल्पित हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मन्त्री श्री जेपी नड्डा का पारम्परिक रूप से स्वागत किया ।

कुलपति ने बताया कि वाराणसी में आयोजित तृतीय “काशी तमिल संगमम्” महोत्सव में आदरणीय नड्डा जी का बतौर मुख्य-अतिथि के रूप में उपस्थित होना एक महत्वपूर्ण अवसर है।आज देवभाषा संस्कृत के अभ्युत्थान की विचारधारा एवँ संकल्पना के साथ आपका आगमन इस संस्था के सर्वतोमुखी विकास और उन्नयन की दिशा में एक अनुकरणीय और अनुकूल पहल सिद्ध होगा।

कुलपति प्रो शर्मा ने बताया कि

इस अवसर पर उन्होंने काशी विश्वनाथ मन्दिर में देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन-पूजन किया, जो हमारी आस्था और ऊर्जा का केन्द्र है तथा भारत की सांस्कृतिक धरोहर है ।

साथ ही इस संस्था में आपके आगमन से संस्कृत के अभ्युदय एवं उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और प्रसारित करने में मदद करेगा।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश सरकार में मन्त्री सर्वश्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष मन्त्री डा० दयाशंकर मिश्र दयालु,महापौर वाराणसी अशोक तिवारी, वाराणसी दक्षिणी विधायक डा नीलकण्ठ तिवारी,कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधानपरिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय, अश्विनी त्यागी एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण व समाजसेवी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *