वाराणसी। पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय पांडेयपुर में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से 23 फरवरी, रविवार , सुबह दस बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और अखिलेश सिंह के अनुसार मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह होंगे।
