वाराणसी। स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर रविवार को नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। जिसमे 49 लोगों ने काउंसिलिंग कराया और 27 यूनिट रक्तदान हुआ। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, विशिष्ट अतिथि स्टाफ आफिसर डा.अंकुर चड्डा और समाज के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह थे। संयोजन सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डा. अखिलेश सिंह ने किया। पं प्रमोद दीक्षित ने मंत्रोच्चार से शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में महासचिव डा.अखिलेश सिंह, एडीसी विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,मो. वसीम खां, अंजनी सिंह, निजामुद्दीन,मनीष गुप्ता, डा.सदानंद राय, राहुल प्रकाश,अरूण राय,डा.अविनाश सिंह,प्रदीप राय, शैलेन्द्र द्विवेदी उर्फ बब्बू महराज, विनिता शर्मा, वीरभद्र राय, असीम सिंह, सुधीर राय,डा.राजलक्ष्मी राय,संजय श्रीवास्तव,सीबी सिंह , रविन्द्र सिंह ,प्यारेलाल सोनकर,विजेंद्र सोनकर, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *