
वाराणसी।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा विभाग, काशी उत्तर भाग, प्रेमचंद नगर, प्रताप मिलन शाखा के सेवा प्रमुख डॉ अखिलेश विभाग सेवा प्रमुख संजय व भाग सेवा प्रमुख राहुल के निर्देशन में लहुराबीर आई एम ए बिल्डिंग के पास एक हजार पानी की बोतल व एक हजार बिस्किट का पैकेट कुंभ से आए यात्रियों में वितरण किया गया।
वितरण का नेतृत्व स्वामी सुधीरानंद जी, सह सेवा प्रमुख ओम प्रकाश,कार्यवाह बीरेंद्र शैलेन्द्र ,अनिरुद्ध,विवेक सहित डॉ अमित का भरपूर सहयोग रहा।
