
वविपा अल्पसंख्यक सभा के नेतृत्व मे पीडीए जन चौपाल का कार्यक्रम
वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश व्यापी पीडीए चर्चा कार्यक्रम के क्रम में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर गुड्डू के नेतृत्व मे बादशाह बाग कालोनी मे पीडीए चौपाल जनसंवाद कार्यक्रमआयोजित किया गया । पीडीए जन चौपाल जनसंवाद कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि पीडीए मूलतः पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक के शोषण,उत्पीड़न और उपेक्षा के विरुद्ध चेतना और साझा भावना से पैदा हुई एकता का नाम ही पीडीए है। पीडीए एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाॅ हर कोई सम्मान के साथ सर उठाकर जी पाएगा और अपने जीवन मे खुशीया और खुशहाली महसूस कर पाएगा उन्होने कहा कि पीडीए समाज के जिन चेहरे पर अपमान,उत्पीड़न,दुख और दर्द रहा है उन चेहरो पर उज्वल भविष्य की मुस्कान आएगी और उनके घर परिवार बच्चो के लिए सम्मान से जीने की राह खुल जाएगी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर गुड्डू, दक्षिणी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शमीम अंसारी, प्रदेश सचिव जावेद अंसारी, हिफ़ाजत अली,साजिद खान”चिंटू”, मन्नू अंसारी, वाकिफ हुसैन, इम्तियाज अंसारी,इफ्तिखार आदि थे
