
जैविक किसान मेले का शुभारंभ
वाराणसी/बड़ागांव। न्यायपंचायत विरांव स्थित ग्राम खररिया चंगवार खण्ड बड़ागाव मे कृषि विभाग द्वारा जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। किसान भाइयो को परम्परागत गो वंश आधारित जहर मुक्त खेती करने हेतु किया गया जागरूक किया गया। मंगलवार को नमामि गंगे योजना के तहत बायो शर्ट इंटरनेशनल एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जैविक किसान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि अब किसानों को अपनी मिट्टी के स्वास्थ्य को बचाने के लिए एवं समाज में फैल रही गंभीर बीमारियों से बचने के लिए रासायनिक खेती का त्याग कर अब जैविक खेती अपनानी होगी। मुख्य वक्ता कृषि विशेषज्ञ आनन्द प्रकाश सिंह ने किसानो को जागरूक करते हुए कहा किसान भाई गो वंश आधारित परम्परागत जहरमुक्त खेती अपनाए। जिससे कृषि की लागत कम होगी, जैविक उत्पाद से किसान का आय बढ़ेगा। किसान व समाज स्वस्थ रहेगे। पर्यावरण संरक्षण भी होगा। स्वागत प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक सिंह तथा प्रवीण नागर ने किया। मेला में जनपद के सभी विकास खण्डों में एफपीओ से जुड़े कलस्टरों के जैविक उत्पादों (काशी जैविक उत्पाद’) का स्टाल लगाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। किसानों को प्रवीण श्रीवास्तव ने वर्मी कम्पोष्ट बनाने की विधि, तथा इकोवा संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप तेवतिया एवं मासूम फाउंडेशन के प्रदेश समन्वक अर्पित सिंह तथा संस्था फोस्टर सर्टिफिकेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण नागर ने किसानों को देसी गाय पालन तथा मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग,लाइन में फसलों की बुआई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने हेतु विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया।संचालन संयोजक अर्पित सिह,धन्यवाद ज्ञापन सुबाष चन्द्र पटेल ने किया।
