
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़
आजमगढ़। कृष्णा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि मार्टिनगंज एसडीएम रामानुज शुक्ला,विशिष्ट अतिथि बरदह गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय, पत्रकार साहित्यकार संजय कुमार पांडे,सोशल वर्कर हिना देसाई, विद्यालय के प्रबंधक राजेश राय रहे।
कार्यक्रम का शुरुआत सरस्वती वंदना गणेश पूजन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को माल्यार्पण अंग वस्त्रम ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव में कॉलेज के नन्हे मुन्ने बच्चों व छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर नाटक ,गीत, कविता ,देशभक्ति गीत ,समेत विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी। मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
मुख्य अतिथि तिथि एसडीएम मार्टिनगंज रामानुज शुक्ला ने कहा वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं के जीवन में निखार लाता है। इसमें सभी लोगों को प्रतिभाग करना चाहिए।इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है वही अभिभावक भी बच्चों के प्रति ध्यान दें, जीवन में अनुशासन जरूरी है। आज यहां का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। बच्चे और छात्र-छात्राओं द्वारा जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वह काफी सराहनी रहा।
विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय ने कहा हम सभी को अपने बच्चों के प्रति बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि आज का समय डिजिटल इंडिया हो गया है।
अभिभावक ही 5 घंटे अगर मोबाइल देख रहा है। तो वह बच्चों को क्या शिक्षा देगा। इसलिए पहले अभिभावक मोबाइल पर कम ध्यान दें ।और अपने बच्चों पर ज्यादा तभी शैक्षिक योग्यता और मजबूत होगा।
प्रबंधक राजेश राय द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि वह आए हुए अभिभावक क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में भानु शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट कोच, रविंद्र नाथ तिवारी, हीरालाल गौड़,वेद प्रकाश राय प्रिंसिपल, धर्मेंद्र राय, सुषमा पांडे ,रेखा गोड़, श्रीमती सुधा तिवारी, एडवोकेट अमरेंद्र राय, राजनाथ तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
