वाराणसी। भारत सुरक्षा परिषद,को राज्यों में विस्तारित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अपनाते हुए परिषद की केंद्रीय समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इस संबंध में भारत सुरक्षा परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति की बुधवार को एक बैठक वाराणसी में परिषद के अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आम सहमति से केंद्रीय समिति ने भारत सुरक्षा परिषद,उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी समिति की गठन प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया जिसके तहत भारत सुरक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रुप में वाराणसी के वरिष्ठ समाजसेवी तथा चिकित्सक/सर्जन डा.जितेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के गठन के संबंध में मार्च महीने के प्रथम रविवार को परिषद के समस्त आजीवन सदस्यों एवं केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें भारत सुरक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव आम सहमति से किया जायेगा।

ज्ञातव्य हो कि भारत सुरक्षा परिषद,उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा.जितेंद्र प्रताप सिंह मार्डन चिकित्सा विज्ञान के चिकित्सक और सर्जन है और संत रविदास नगर (भदोही) के निवर्तमन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रशासन)है,तथा चिकित्सकों के संगठन आईएमए,वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके है। डा.सिंह को उनके कृतियों और सामाजिक योगदान के लिए परिषद ने बनारस -रत्न तथा बनारस -गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया है।

डा.जितेंद्र प्रताप सिंह को भारत सुरक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुने जाने पर सभी पदाधिकारी और सदस्यों सहित परिषद के आजीवन सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण विभाग,के पूर्व महानिदेशक डा.ओम प्रकाश सिंह,परिषद की केंद्रीय सचिव डा.सविता पूनम,राजकुमार सिंह,परिषद कार्यक्रम समारोह के संयोजक/आयोजक एवं सीपीआईबी के अपर सचिव डा.जमिरूल इस्लाम,प्रमुख सचिव ई.मोइनुद्दीन अहमद, सचिव डा. एस.एस.गांगुली,डा. ओ.पी.शर्मा इत्यादि प्रमुख लोगों ने हार्दिक शुभकामना और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *