रिपोर्ट :- राजू वर्मा
वाराणसी।क्षत्रिय स्वर्णकार युवक एवं महिला समाज के पदाधिकारी व सदस्य ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए फलाहार, नमकीन, चाय और पानी का वितरण बुलानाला, चौक वाराणसी पर किया। आयोजन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष जनार्दन वर्मा, जिला महामंत्री श्याम सेठ, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, महानगर अध्यक्ष सुशील कुमार सेठ, महानगर महामंत्री राजेश सेठ,महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेन्द्र सोनी, अजय जलालपुर, विष्णु दयाल, वल्लभ सिंह, संजीव गौतम, धन्नू जी, श्याम सुंदर सिंह, कमल कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार सोनी,आशुतोष सेठ राजू बिहिया वाले) कृष्ण कुमार बच्चू भईया) कृष्ण कुमार कप्तान रवि सेठ, संतोष क्षेत्रीय, विनोद सेठ, मनोज सर्राफ, आनंद सेठ, संदीप सेठ, जगन्नाथ सेठ, प्रदीप सेठ, श्रवण वर्मा, सुनील जी, टिंकू सेठ, तुषार, राजेश वर्मा ,आकाश वर्मा, सर्वेश वर्मा, एवं बबलू सेठ,के साथ साथ समाज के स्वजाति बंधुओं ने सहयोग दिया।
