वाराणसी।महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक सुबह से श्रद्धालुओं की सहायता के लिए वाराणसी जिलाधिकारी महोदय जी के आदेश से उपनियंत्रक जितेंद्र देव ने वाराणसी के सभी प्रखंडों के नागरिक सुरक्षा सेवक पूरी मुस्तैदी से पुलिस प्रशासन के सहयोग में लगे रहे ।

भेलूपुर प्रखंड से पोस्ट वार्डेन श्रीमती सुरैया बानो के नेतृत्व में पोस्ट 5 के सभी महिला पुरुष स्वयंसेवकों ने सुबह से मंदिरों में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सहायता किया। साथ ही भक्तों को फलाहार का वितरण किया गया।

शिव बारात एवं नागा संन्यासियों की शोभा यात्रा में भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया।

जिसमें आशिफ अहमद, रवि कुमार, पवन प्रजापति, राजेश कुमार, निशित चक्रवर्ती, ममता संध्या, बबीता चौरसिया, भूमि प्रजापति, अजय अग्रवाल सहित अनेक नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक गण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *