
वाराणसी। लंका स्थित गुप्ता बिल्डिंग पर बुधवार को सांय दो घंटे का राम संकीर्तन का आयोजन सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन महाशिवरात्रि और महाकुम्भ के उपलक्ष्य मे काशी के कीर्तन प्रेमियों व भोले भक्त जितेन्द्र खनेजा ने आयोजित किया था।
सांय बाबा भोलेनाथ जी, व हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भजन शुरू किया।
भजन प्रेमी के हार्मोनियम, ढोल, मंजीरा के मधुर धुन सुन आसपास के भक्तगण भजन में शामिल हो गए।
भजन में छोटा बच्चा, युवक, बुढ़ा, महिलाएं शामिल रही।
आए अतिथि लंका थानाध्यक्ष का अंग वस्त्र, प्रसाद भेंट जितेन्द्र खनेजा ने किया।
आयोजन का समापन बाबा भोलेनाथ जी व हनुमान जी के भव्य आरती के सम्पन्न हुआ।
सभी भक्तों को ठंडई, फलाहारी का प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
उक्त अवसर पर जितेन्द्र खनेजा ने कहा कि भोलेनाथ जी का आशीर्वाद पूर्व भांति सदैव सभी भक्तों पर बना रहे।
भजन कीर्तन में जितेन्द्र खनेजा, पिंटू,बल्लू, बलदाऊ, विकास, आशू,सोनू, अजय त्रिपाठी का सहयोग रहा।
