वाराणसी।जगतपुर पी.जी. कॉलेज जगतपुर वाराणसी में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने दैनिक‌ क्रियाकलापों के पश्चात शिविर को साफ करके सेकंड यूनिट कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमिता श्रीवास्तव के निर्देशन में योगाभ्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत को दोहराया। तत्पश्चात् बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर रैली दरेखू गांव में निकाला तथा कन्या भ्रूण हत्या रोको आदि का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।

रैली के उपरांत सभी शिविर स्थल पर भोजन ग्रहण किया।

शिविर के दूसरे सत्र में प्रो. राम मूर्ति चतुर्वेदी ने गीता के उपदेश पर प्रकाश डालते हुए कहां की सभी स्वयंसेवकों को आज संकल्प करना चाहिए कि वह अपने जीवन के सर्वोपरि मनुष्य, माता-पिता की सेवा करें यही उनके अमूल्य रत्न है।

रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *