
सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे सिविल डिफेंस स्वयंसेवक
वाराणसी। शिवरात्रि पर सारंगनाथ महादेव मंदिर पर दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। वहां पहुंचे अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने वहां भीड़ और अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। दर्शनार्थियों की काफी दूर तक लाइन लगी रही। वही काफी संख्या में लोग कहीं से भी दर्शन के लिए घूस रहे थे। जिस पर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि एक ही रास्ते से लोगों को प्रवेश दे। जिससे लाइन में लगे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। वहीं दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था में सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व में तैनात स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सहायता में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,राजेश सिंह,कंचन गुप्ता,अयन बोस,अजय यादव,अरूण जायसवाल, अंजनी सिंह, अनुष्का,आयुष, आरती राय,पवन सिंह,विनय गुप्ता, रचना , पिंकी, राजेन्द्र प्रसाद, रामजी सिंह यादव समेत दर्जनों की संख्या में स्वयंसेवक लगे रहे।
