
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर से आकर्षण शिव बारात निकाली गई।जो महावीर मंदिर से उठ कर भोजूबीर, अर्दली बाजार, कचहरी, पक्की बाजार होकर पुनःमहावीर मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।शिव बारात का नेतृत्व शिवसेना उ.प्र उप राज्य प्रमुख अजय चौबे ने किया। शिव बारात में आकर्षक लाग और विमान शामिल रहे। शिव बारात का क्षेत्र में विभिन्न जगह जगह स्वागत किया गया। क्षेत्र में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। बाराती नाचते झूमते हर हर महादेव का उद्घोष करते चल रहे थे। महावीर मंदिर पर समापन पर डीजे भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संयोजन में रमेश वधावन,अजय सिंह,नवीन चौबे, राजकुमार सोनकर, बनारसी विश्वकर्मा, पिंटू उपाध्याय,रविश दत्त मिश्रा,आयूष, डब्लू,अनुप आदि ने किया।
