वीं11 विज्ञान, कला वर्ग में हाईस्कूल मेरिट के आधार पर प्रवेश

 

वाराणसी। समाज कल्याण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद में संचालित जय प्रकाश

नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) (आवासीय) चन्दापुर, सातोमहुआ एवं तरसड़ा की संस्था में (केवल बालक हेतु) कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में कक्षावार वर्गवार रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा 11 विज्ञान एवं कला वर्ग में हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु निहित व्यवस्था के अनुसार प्रवेश लिया जाना है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द दूबे ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 मार्च हैं, जबकि 20 मार्च को परीक्षणोपरान्त पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन कर दी जायेगी। प्रवेश परीक्षा 27 मार्च तथा 31 मार्च को सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सम्वन्धित विद्यालय में 15 मार्च अपराह्न 4 बजे तक जमा किये जायेगें। सम्बन्धित विद्यालय एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन से किसी भी कार्य दिवस में निशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित विद्यालय से संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *