वाराणसी । भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने करौंदी चौराहा स्थित ब्राइट बिगनिंग स्कूल में बच्चों के लिए संस्कारशाला का कार्यक्रम किया ।

सर्वप्रथम भारत माता एवं परिषद के आराध्य विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए मारुति इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अजय द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने कई कविताएं, श्लोक व कबीर के दोहे सुनाकर कार्यशाला को पूर्ण किया। बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, फ्रूटी, चॉकलेट आदि वितरण किया गया । संगीता द्विवेदी एवं प्रिंसिपल शोभा डे, प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नंदिनी सिंह भी मौजूद रहीं ‌। शाखा से अध्यक्ष राकेश मौर्य, विभा मौर्य, प्रीति सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता व विद्यालय की शिक्षिकाएं आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *