
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता
वाराणसी। डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन (गोसाईपुर) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ डॉ विपुल कुमार शुक्ला के श्लोक से हुआ। मुख्य अतिथि यूपी कालेज भौतिक विभाग के प्रो देवेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से प्रयोगशाला में प्राप्त ज्ञान को समाज में प्रचारित करने की अपील की। जिससे समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को दूर किया जा सके। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों को सलाह दी की उन्हें कक्षाओं में पढ़ाई जाने वाले सिद्धांतों को स्वीकार करने से पहले छोटे-छोटे वैज्ञानिक प्रयोग एवं उनके परिणामों का विश्लेषण करना चाहिए। प्रशासक संजीव सिंह ने विज्ञान और नवाचार को लोकप्रिय बनाने एवं विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान के उपयोग पर जोर दिया। आयोजन सचिव डॉ प्रज्ञा मिश्रा ने विज्ञान दिवस के थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना की स्थापना करते हुए विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाएं जैसे स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्र, धन्यवाद ज्ञापन डॉ रेवा शंकर सिंह ने किया। मुख्य आकर्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही। जिसमें विभिन्न संस्थाओं की कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। संचालन वंदना उपाध्याय ने किया। भौतिक विज्ञान के छात्रों द्वारा विज्ञान दिवस की थीम पर आधारित एक सेल्फी पॉइंट का भी निर्माण किया गया। इस सेल्फी पॉइंट पर फोटो खींचने के लिए छात्र-छात्राओं में अत्यधिक उत्सुकता थी। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, डॉ बिंदु सिंह, स्वस्तिका मिश्रा,प्रबल प्रताप सिंह, अनुराग त्रिपाठी श, डॉ कृष्ण यादव, डॉ लक्ष्मी मिश्रा, डॉ मनीष सिंह, विशाल सिंह, डॉ ओंकार सिंह, डॉ डीके सिंह, डॉ संजय उपाध्याय आदि थे।
