वाराणसी। कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर में शनिवार को रसोईयां पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खण्ड से कुल 30 रसोईयों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। रसोईयां पाक कला प्रतियोगिता में रसोईयों से दाल-चावल, रोटी-सब्जी बनवाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी तथा निर्णायक दल में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राजकीय बालिका इण्टर की गृह विज्ञान की प्रवक्ता, जिला समन्वयक एमडीएम, होटल की चेफ आदि थे। निर्णायक दल ने प्रथम पुरस्कार शाहजहां प्रा.वि मुरली विकास खण्ड चोलापुर, द्वितीय पुरस्कार प्रभावती देवी प्रा.वि. हंडियां विकास खण्ड चोलापुर एवं तृतीय पुरस्कार इन्द्रावती देवी कम्पोजिट विद्यालय महेशपुर विकास खण्ड काशी विद्यापीठ को दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *