वाराणसी। पिंडरा विधानसभा अंतर्गत सिंधोरा बाजार में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पीडीए जन चौपाल का कार्यक्रम पिछले 27 जनवरी से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सेक्टरवार लगातार आयोजित किया जा रहा है। आज जरूरत है एक राष्ट्र एक शिक्षा की जिसमें किसान, मजदूर और अधिकारी के बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण कर सके। आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। गरीबों, पिछड़ो का कोई पुरसाहाल करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न कोई कानून व्यवस्था है न पुलिस का खौफ है। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि आज महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ साथ संविधान के बारे में जागरूक करना होगा। आज महिलाओं को उनका हक पता न होने के कारण वह अपने अधिकारों से वंचित हैं। सभी महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है। तभी वह अपने परिवार के साथ देश-प्रदेश की तरक्की में योगदान दे सकेंगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रिया सरोज, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, जिला महासचिव आनंद मौर्या, हरीश मिश्रा बनारस वाले, कमलेश पटेल, पूजा यादव उमेश प्रधान, विष्णु शर्मा, भीष्म नारायण यादव, आनंद सिंह, महेंद्र यादव, मनीष सिंह, इस्तकबाल कुरैशी, महेंद्र पाल पिंटू, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, संजय मिश्रा, शशि यादव, हीरालाल मौर्या, हरिओम सिंह, सुनील सोनकर, संतोष यादव, सिकंदर मिश्रा, जितेंद्र पटेल, भागीरथी यादव, बाबूलाल यादव, पखंडी बिंद, गोपाल यादव, विद्या भारती, आनंद पटेल, रोशन मोहम्मद फौजी, जग्गू पाल, दर्शन यादव, धर्मेंद्र कन्नौजिया, अनिल यादव, संतोष पाल, सुजीत मास्टर, लालाबाबू सोनकर, रामबचन यादव, अमन यादव, अवधेश पटेल, रविनेश रोशन व बांशलाल पटेल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *