मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मरम्मत हेतु जल्द ही जनपद में रिपेयरिंग सेन्टर खोले जायेगें

 

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, जिला प्रबंधन टीम, लीगल गार्जियनशिप हेतु लोकल लेवल कमेटी, यू0डी0आई0डी0 हेतु अनुश्रवण समिति व जिला दिव्यांगता समिति की बैठक हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में संचालित पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल, पाण्डेयपुर में संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से शहरी क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजन जिनको फिजियोथैरेपी की आवश्यकता है, उनको केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक फिजियोथेरेपी का लाभ दिलाया जाये एवं ग्रामीण क्षेत्र में सी0एच0सी0 द्वारा संचालित फिजियोथैरेपी सेंटर के माध्यम से लाभान्वित किया जाय। यूडीआईडी के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक दिव्यांगजन का यूडीआईडी कार्ड बनवाया जाये तथा पोर्टल पर किसी भी प्रकार का कोई आवेदन लम्बित न रहे। प्रत्येक आवेदन पर तत्काल उचित कार्यवाही की जाये। उन्होंने बताया कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मरम्मत हेतु जल्द ही जनपद में रिपेयरिंग सेन्टर खोले जायेगें। लीगल गार्जियनशिप हेतु लोकल लेवल कमेटी द्वारा पोर्टल पर प्राप्त कुल 20 आवेदनों को अनुमोदित किया गया तथा यह भी निर्देश दिये गये कि लीगल गार्जियनशिप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक आवेदन करवाया जायें। बैठक का संचालन राम प्रकाश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *