
वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी मे रविवार को पुरातन छात्र समिति की बैठक हुई। जिसमें विश्वविद्यालय के विकास एवं नैक में विश्वविद्यालय को उच्च ग्रेड प्राप्ति हेतु विचार विमर्श किया गया।
समिति अध्यक्ष प्रो. युगल किशोर मिश्र जी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए जो भी कार्य होंगे पुरातन छात्र समिति इसके लिए विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों से धन एकत्र कर संसाधन जुटाने में पूरा सहयोग करेगी साथ ही विश्वविद्यालय को नैक द्वारा उच्च ग्रेड प्राप्त हो सके इसके लिये भी विश्वविद्यालय को अपने शैक्षिक एवं प्रशासनिक अनुभवों सहयोग करेगी।
इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा विश्वविद्यालय पुरातन छात्र समिति के क्रिया कलापों पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण के साथ हुआ। बैठक के अद्यावधि कार्यो के वृत्त को समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया। संचालन सह कोषाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र सापकोटा द्वारा किया गया। बैठक में प्रो. हेतराम कछवाह, प्रो. सदानन्द शुक्ल, प्रो. रामपूजन पाण्डेय, प्रो. उमापति उपाध्याय, प्रो. हर प्रसाद दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किये।
समिति के अध्यक्ष प्रो. युगल किशोर मिश्र ने समिति के कोष में एक लाख रुपये देने की घोषणा की तथा प्रो. सदानन्द शुक्ल ने भी ग्यारह हजार रुपए प्रदान किये।
किये।
धन्यवाद ज्ञापन समिति के समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार गर्ग द्वारा किया गया।
