
रिपोर्ट डा मनोज यादव
वाराणसी।सुप्रसिद्ध समाज वैज्ञानिक और विद्यार्थियों के बीच में अधिक लोकप्रिय तथा अनेक ग्रंथों के सृजनकर्ता प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह जो समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, क्रीडा परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय में अनेक समितियों के सदस्य का कुशल दायित्व निर्वहन करने के बाद मंगलवार को संकायाध्यक्ष, समाज विज्ञान संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पद का भी शानदार, जानदार और दमदार तरीके से कार्यकाल पूर्ण किया है।
इस समय आप रुसा के समन्वयक भी हैं। विश्वविद्यालय में आपकी सफल अकादमिक यात्रा की प्रमाणिकता इस बात से सिद्ध होती है कि आप जिस भी पदों पर रहे उस पद की गरिमा को बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। आप जैसे मूर्धन्य समाजशास्त्री, विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय शिक्षक और कुशल नेतृत्व कर्ता तथा मानवीय मूल्यों के संरक्षक हैं।
बाबा भोलेनाथ और बजरंगबली से करबद्ध प्रार्थना है कि आप सपरिवार स्वस्थ और खुशहाल रहते हुए सफलता की नित्य नई इबारत लिखने में सफलता प्राप्त करते रहें।
