वाराणसी।पूर्व छात्रसंघ महामंत्री, श्री हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय व एबीवीपी कार्यकर्ता शुभम कुमार सेठ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व उ प्र पुलिस ‘के सामूहिक सहयोग से महाकुभ सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
45 दिवसीय महाकुंभ के दौरान तथा प्रत्येक अमृत स्नान के बाद प्रयागराज से पलट प्रवाह के चलते काशी में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहा, लेकिन योगी सरकार व प्रदेश पुलिस के सामूहिक व अथक प्रयास से देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा आयोजन महाकुम्भ-2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजन में वाराणसी पुलिस प्रशासन, मंदिर प्रशासन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र संगठन, स्वर्णकार समाज सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं व काशीवासियों का भी विशेष सहयोग रहा।
जिन्होंने निर्बाध रूप से काशी आनेवाले श्रद्धालुओं के लिये निःशुल्क भंडारा, निःशुल्क रैन बसेरा, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जल वितरण का आयोजन किया।
महाकुंभ 2025 का समापन तो हो गया है, लेकिन इसकी यादें और संदेश हमेशा जीवित रहेंगे। 45 दिनों तक प्रयागराज व वाराणसी आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केंद्र बना रहा, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान के बाद काशी आकर गंगा स्नान व बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया, संतों महात्माओं के प्रवचन सुने और दिव्य वातावरण का आनंद लिया।
महाकुंभ के दौरान घाट भक्तों से भरे रहते थे, लेकिन अब वे सूने हो चुके हैं। श्रद्धालु अपने – अपने गंतव्य स्थान की ओर लौट चुके हैं, लेकिन संगम की लहरों में अभी भी आरती की गूंज महसूस होती है।
महाकुंभ में बिताए पल, संतों की वाणी और आध्यात्मिक अनुभूतियां श्रद्वालुओं के हृदय में सजीव बनी रहेंगी।
महाकुंभ के सफल आयोजन में प्रशासन, सुरक्षा बलों और सफाई कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन कर्मयोगियों का आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा। महाकुंभ के समापन ने पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर भी चर्चा को तेज कर दिया है। महाकुंभ ने एक बार फिर गंगा और यमुना की पवित्रता बनाए रखने की प्रेणा दी है।
