वाराणसी। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी एस.राजलिंगम के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जनपद को प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समीक्षा के क्रम में विद्युत विभाग एवं यूपीसीडा को जिलाधिकारी द्वारा नियमानुसार समयबद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को बंद कराए जाने के संबंध में तहसीलवार समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी,उत्तर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बंदी आदेश के बावजूद भी संचालन जारी रखने वाले ईट भट्टों पर आर सी जारी कराते हुए पेनल्टी लगाए जाने तथा संबंधित उप जिलाधिकारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त को आपसी समन्वय से बंदी आदेश का अनुपालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के संबंध में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि 5 प्रकरण समय सीमा के पश्चात लंबित हैं ,जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को तत्काल प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।औद्योगिक आस्थान, चांदपुर में अतिक्रमण की समस्या के निवारण के लिए राजस्व विभाग,पुलिस विभाग ,उद्योग विभाग एवं औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। औद्योगिक आस्थान चांदपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की डिस्पेंसरी को मंडुआडीह से स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया करने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। बुनकरों के कनेक्शन नामांतरण,स्थाई विद्युत विच्छेदन के संबंध में बुनकर संघ के प्रतिनिधि द्वारा विगत बैठक पश्चात इस मामले में प्रगति पर संतोष जताया गया तथा विद्युत विभाग से भविष्य में भी इसी भांति सहयोग की अपेक्षा की गई।

इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त , अपर पुलिस उपायुक्त , उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी राजातालाब एवं उपजिलाधिकारी पिंडरा, अग्रणी बैंक प्रबंधक,अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी गण, निवेशक गण,उपायुक्त उद्योग, औद्योगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारीगण , उद्यमी मित्र,जोनल कंसल्टेंट,सहायक आयुक्त उद्योग आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *