वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा मंगलवार को सीए.इंटरमीडिएट एंड फाउंडेशन एग्जाम जनवरी का रिज़ल्ट घोषित किया गया। जिसमे वाराणसी से इंटरमीडिएट एग्जाम में कुल 724 छात्र सम्मिलित हुए जिसमे से दोनो ग्रुप में 16, प्रथम ग्रुप में 59 और द्वितीय ग्रुप में 42 बच्चो ने सफलता अर्जित की। जिसमे पियूष अग्रवाल, दृष्टि पांडेय, आर्यन चक्रवाल, अनिमेष कुमार, दिव्यांशी गुप्ता आदि ने सफलता प्राप्त की है।
फाउंडेशन एग्जाम की परीक्षा में भी 932 छात्र सम्मिलित हुए जिसमे 166 छात्र ने सफलता अर्जित की।
शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी, शाखा कोषाध्यक्ष सीए रंजीत कुमार पांडेय,शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए प्रकाश पांडेय , एवं शाखा कार्यकारणी सदस्य सीए नमन कपूर ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी व उनके उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
