
लमही में मलिन बस्ती में एनएसएस शिविर का शुभारम्भ
वाराणसी। डॉ. घनश्याम सिंह पीजी. कॉलेज द्वारा लमही मलीन बस्ती में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारम्भ हुआ। विधार्थियों के चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास एवं उनके सामाजिक विकास के उद्देश्य से सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुंशी प्रेमचंद्र स्मारक के संरक्षक समाजसेवी सुरेश चंद्र दुबे ने प्रेमचंद की कहानियों के हवाले से स्वयंसेवियों को समाज के प्रति सजग और सद्भाव रखने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। इस तरह के आयोजनों से छात्रों में कार्य कुशलता और स्वस्थ जीवन शैली का विकास होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनन्द सिंह ने स्वयंसेवियों को विशेष शिविर और एनएसएस की गतिविधिर्यो पर विस्तार से चर्चा करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विपुल कुमार शुक्ल ने एनएसएस के उद्देश्यों की महत्ता पर अपने विचार साझा किया। कहा कि इस तरह के कैंप और इसके अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियां न केवल विधार्थियों में नेतृत्व कौशल विकसित करती हैं बल्कि सेल्फ डेवलपमेंट के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सहभागिता हेतु प्रेरित भी करती है। इस अवसर पर डॉ. डीवी सिंह, डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. संजीवराज कृष्ण सिंह,डा.सुनील मिश्रा,डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. नैंसी श्रीवास्तव आदि थे। संचालन डॉ. विवेकानंद चौबे ने किया। प्रारंभ अतिथियों ने कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की स्मृति पर माल्यार्पण किया।
