
वाराणसी। हैदराबाद विश्वकर्मा समाज के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ सर्जन (चिकित्सक) डाॅ जया प्रसाद विश्वकर्मा और बी राज नरसिम्हा का वाराणसी आगमन पर विश्वकर्मा के लोगो ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। हैदराबाद में सरकारी चिकित्सालय मे तैनात वरिष्ठ सर्जन चिकित्सक डाॅ विश्वकर्मा के एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। दो दिन प्रवास के दौरान डाॅ जया विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो से मुलाकात की। उन्होने कहा कि मुझे गर्व है कि मै विश्वकर्मा वंशज हूॅ आज जिस दहलीज पर पहुंचकर लोगो का समर्पण भावना से एक छोटा चिकित्सक बनकर कार्य करता हूॅ । वह काशी के प्रमुख मंदिरों मे परिवार सहित दर्शन पूजन के उपरांत घाटो का भ्रमण किया । विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने विश्वनाथ धाम पहुंचने पर उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान किया । वह बुधवार को लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए ।
