समस्या के समाधान पर विशेष बल

 

वाराणसी।जगतपुर पी जी कॉलेज, जगतपुर वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन दरेखु गांव पंचायत भवन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर निलय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद रहे।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमिता श्रीवास्तव ने स्वागत किया।

माय भारत आउटरेज प्रोग्राम के माध्यम से दरेखु गांव में व्याप्त समाजिक समस्याओं

को जाना तथा उसे दूर करने के लिए सुझाव दिये गये।

प्रोफेसर नीलय कुमार ने कहा की नई शिक्षा नीति युवाओं को सशक्त, कौशल युक्त, रोजगार परख शिक्षा प्रदान करेगी जो युवाओं को विकसित भारत, सशक्त भारत की ओर ले जाएगी।

सप्त दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य परिचर्चा, रंगोली के महत्व, विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर जन जागरूकता रैली के माध्यम से गांव में जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *