
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील विकास खण्ड के ग्राम पंचायत ओरा की दलित बस्ती में मडई में आग लगने से मण्डई में रखा सामान जलकर राख हो गया।
ग्राम सभा ओरा के दलित बस्ती में छोटेलाल पुत्र स्व जंगली के आवासीय मडंई में बुधवार की शाम आग लग गयी।
आग लगने की सूचना पर आस पास के लोग जुट गए और किसी तरह आग बुझाये।
आग लगने के आवासीय मडंई में रखा अनाज ,कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। दो लड़कियां और दो बकरियां भी आग की चपेट में आ गई। पीड़ित अत्यंत गरीब बताया जा रहा है।
