वाराणसी। यूपी कॉलेज में युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित होगा। जिसके लिए नेहरू युवा केन्द्र और यूपी कालेज के बीच ओमयू हुआ है। यूपी कॉलेज के प्राचार्य और नोडल प्रभारी प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रतियोगिता में 18-25 वर्ष तक के युवा विकसित भारत में योगदान देना चाहते हैं। वे विकसित भारत के लिए क्या मायने हैं विषय पर अपना एक मिनट का वीडियो अपलोड कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यूपी कॉलेज को वाराणसी मिर्जापुर आजमगढ़ का नोडल सेंटर बनाया गया है। प्रतियोगिता तीन चरण में आयोजित होगी। जिसमे प्रतिभागियों को विकसित भारत के लिए क्या मायने हैं। एक मिनट का विडियो अपलोड करना होगा। 150 अभ्यर्थियों का चयन करना है। तीन दिन रजिस्ट्रेशन होगा। यहां पर वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर 3-5 मिनट तक भाषण देंगे। दस प्रतिभागी विधानसभा में कार्यक्रम में जाएंगे। अंतिम कार्यक्रम संसद में आयोजित होंगा। युवाओं को प्लेट फार्म दिया जा रहा है। जो विकसित भारत की तरफ चलने,राष्ट् के निर्माण में योगदान देंगे। नोडल सेंटर पर 20 मार्च को वाराणसी और 21मार्च को मिर्जापुर, आजमगढ़ के प्रतिभागियों की प्रस्तुति होगी। 6,7,8 मार्च तीन दिन रजिस्ट्रेशन होंगा।

पोस्ट पंपलेट से प्रचार प्रसार होगा।क्यूं आर कोड के माध्यम या लिक के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम सहायक नोडल प्रभारी प्रो नरेंद्र प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम के संयोजक अग्नि प्रकाश शर्मा और सह संयोजक डा.सतीश प्रताप सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *