वाराणसी। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल उ प्र अखिलेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एस चिन्नप्पा से मिला। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने अपर पुलिस आयुक्त को गत माह कुम्भ आयोजन, काशी विश्वनाथ धाम दर्शन, सुगम यातायात प्रबंधन के लिए अंगवस्त्र एवं मोमेंटो से सम्मानित कर बधाई दिया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ अखिलेश सिंह प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल उ.प्र, संजय कुमार राय, प्रदीप राय,अरविंद विश्वकर्मा, पवन सिंह, अमित कपूर, जय प्रकाश सेठ,अजय सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *