वाराणसी। गुरुवार को नगवा स्थित रामा चाइल्ड केयर एण्ड मल्टी स्पेशलिटी का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कर कमलों से हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फीता काट कर अस्पताल का शुभारंभ किया।

अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त इस हॉस्पिटल के माध्यम से निश्चित रूप से आस-पास क्षेत्र के लोगों को उपचार हेतु उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

अस्पताल के निदेशक अवनीश राय ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी,कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य , ब्लॉक प्रमुख श्री देवेंद्र सिंह , अस्पताल के निदेशक श्री अवनीश राय,श्री मनीष सिंह, पार्षद श्री अमित कुमार सिंह चिन्टू ,पार्षद प्रतिनिधि श्री रविंद्र सिंह ,पार्षद प्रतिनिधि श्री अतुल पांडेय, प्रो. हरेंद्र राय, श्री प्रेम स्वरूप महाराज जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *