
वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण’ कार्यक्रम चलाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद राघव चौबे, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, अग्नि प्रकाश शर्मा, श्वेता सोनकर अन्य शिक्षक और स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। स्वयंसेवकों ने वार्ड पिसौर तथा ग्राम सभा चमांव का भ्रमण किया। प्राथमिक विद्यालय पिसौर में नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को सामाजिक संदेश देते हुए लोगो को जागरूक किया गया। रोवर रेंजर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. अंजू सिंह, प्रो. मीरा सिंह ने व्याख्यान दिया।
