वाराणसी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को अधिवक्ता उत्थान समिति द्वारा दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधुओं ने रक्तदान किया था। जिसमें रक्तदान करने वाली टीम को पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी द्वारा चिकित्सालय के सभागार में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र का वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सीएमएस पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण सात मार्च को दिन में 12:30 बजे से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *