वाराणसी। शुक्रवार को बेनिया बाग स्थित राज नारायण पार्क में नगर निगम वाराणसी ने सफाई मित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 के पलट प्रवाह के दौरान वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में चौबीसों घंटे समर्पित कर्मयोगियों के अथक परिश्रम को नमन करते हुए माननीय महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी जी ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के उपरांत सफाईमित्रों के सम्मान में भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया जा सके।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सवित यादव, जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चंद्र निरंजन, गजेंद्र सिंह, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, एसबीएम टीम सहित नगर निगम के अधिकारी -कर्मचारी एवं पार्षदगण—श्री संजय केशरी, श्री इंद्रेश सिंह, श्री विजय द्विवेदी, श्रीमती कनकलता मिश्रा, श्री अनंत राज गुप्ता, श्री मनीष गुप्ता, श्री संजय विशम्भरी,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह एवं बबलू सेठ सहित कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *