
वाराणसी। समाजवादी पार्टी जिला संगठन की मासिक बैठक अर्दली बाजार स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम पर चर्चा हुई। आने वाले 2027 में सरकार बनाने एवं बूथ मजबूती और समसामयिक घटनाओं पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने पार्टी के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम पिछले 27 जनवरी से लगातार सभी विधानसभाओं में सेक्टरवार आयोजित किए जा रहे है वह आगे भी जारी रहेंगे और कोई भी सेक्टर छूटना नहीं चाहिए।
जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाज के किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित समाज के लोगों व अल्पसंख्यको को एकजुट करने का संकल्प लिया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट, जिला महासचिव आनंद मौर्या, डॉ. उमाशंकर यादव, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, उमेश प्रधान, मनीष सिंह, रामसिंह यादव, संजय मिश्रा, भीष्म नारायण यादव, आकाश मौर्या, कमलेश पटेल, मोदी यादव, मनोज यादव, दीपचंद गुप्ता, हीरू यादव, चंद्रशेखर सिंह, दुर्गा यादव, नरेंद्र नथुनी, रवि यदुवंशी, अवधेश अंबेडकर, डॉ. नंदलाल कन्नौजिया, दयाराम, लवकुश पगड़ी, रामकुमार यादव, सचिन प्रजापति, धर्मवीर पटेल, कमलाकांत प्रजापति, रमापति राजभर व विनोद शुक्ला आदि थे।
