वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ईजी हेल्प की ओर से 25 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी। सेंट्रल जेल रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में 150 महिलाओं को साड़ी और सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए मेडिकल , एजुकेशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सोशल वर्क ,बैंकिंग आर्टिस्ट आदि को भी सम्मानित किया जाएगा।
