वाराणसी। उ०प्र० माटीकला बोर्ड/उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी (उ0प्र0 सरकार) द्वारा शनिवार को एक दिवसीय माटीकला सेमिनार के आयोजन में निःशुल्क 32 अदद विद्युत चालित चाक, 10 अदद निःशुल्क मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन का वितरण एवं ग्राम प्रधानों द्वारा अपने विकास खण्ड में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में अधिक से अधिक इकाईयों की स्थापना कराई गयी है। जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों से दो-दो ग्राम प्रधान का चयन जिला स्तरीय चयन कमेटी द्वारा किया गया है। ग्राम प्रधानों को सम्मान स्वरूप रू० 2000.00 (रूपये दो हजार मात्र) विभागीय खादी अंगवस्त्र तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निःशुल्क टूल किट्स का वितरण जिला उद्योग केन्द्र, लहरतारा के प्रांगण किया जा रहा है।

परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी.सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार, विशिष्ट अतिथि पूनम मौर्या अध्यक्ष, जिला पंचायत, वाराणसी एवं डा0 अवधेश सिंह विधायक विधानसभा-पिण्डरा, उमेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त उद्योग मण्डल वाराणसी की उपस्थिति में किया जाना है। उक्त अवसर पर उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी मण्डल वाराणसी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जनपद-वाराणसी के माटीकला रोजगार से जुड़े परम्परागत कारीगरों द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *