
डा प्रतिमा गौड, डा रविशंकर, रामनरेश, सरिता अग्रवाल, रितेश सिंह, अमित मौर्य को मिला सम्मान

वाराणसी ।ईजी हेल्प संस्था ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक एक होटल के सभागार में मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व विधानपरिषद सदस्य श्री चेतनारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी की प्रबंध निदेशिका डॉ० दिव्या सिंह, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव श्रीमती मीना चौबे रही।।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 17 महिला और पुरुषों- श्री रितेश सिंह (डीजीएम, सिडबी), डॉ० अमित मौर्य (वाईस चैयरमैन,अशोक इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी), डॉ० भावना श्रीवास्तव (शिक्षाविद एवं समाजसेवी), श्रीमती छवि गुजराती (बैंकिंग सेक्टर), डॉ० अजीत सिंह (कंसलटेंट एवं निदेशक, जाइंट एंड स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर), श्री चंदन चौबे (चार्टेड अकाउंटेंट), श्रीमती सोनी पांडे (सेंटर मैनेजर- टाटा स्ट्राइव), श्रीमती माधुरी सिंह (नर्सिंग सेक्टर), डॉ० रविशंकर (समाजशास्त्री, पत्रकार संगीतविद), श्री रामानन्द तिवारी (लेखक, प्रकाशक, कलाप्रेमी, दार्शनिक एवं स्वनिर्मित व्यक्तित्व), श्रीमती सरिता अग्रवाल (शिक्षाविद एवं ज्योतिष विशेषज्ञ), श्रीमती प्रतिमा गोंड (शिक्षा), श्री राम नरेश ‘ नरेश’ (लेखक एवं कवि), श्री कुंज बिहारी सिंह (गुलाबी मीनाकारी), डॉ० श्वेता सरीन नैय्यर (चिकित्सा), डॉ० तपस्या उपाध्याय (लेखिका, शिक्षाविद, शोधकर्त्री), और श्री जियालाल मौर्य (अधिवक्ता व समाजसेवी) को “प्रेरणा स्तम्भ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री चेत नारायण सिंह ने महिला समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका के महत्व को रेखांकित करते हुए ये कहा की हमारे समाज की दशा और दिशा तय करने की क्षमता सिर्फ महिलाओं में ही है.विविध रूपों में जैसे माँ, बहन, पत्नी, मित्र के रूप में हमारे प्रेरणा और हमारा सम्बल बन कर हमारे साथ सहयोगी की भूमिका में सदैव खड़ी रहती है. हम सभी महिलाओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके योग दान को दृष्टिगत रखते हुए उनको नमन करते है।
इस अवसर पर संस्था ने 25 गरीब व ज़रूरतमंद महिलाओं को आजीविका के साधन-स्वरूप और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलायी मशीन का वितरण भी किया गया।
इसके साथ ही लगभग 250 महिलाओं को भेंटस्वरूप साड़ी और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया।
अतिथियों का स्वागत ईजी हेल्प संस्था के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री विवेक सिंह, निदेशिका श्रीमती मंजू सिंह और सुश्री कोमल सिंह तथा डॉ० सुजीत कुमार चौबे ने किया। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० सुजीत कुमार चौबें ने किया ।
समारोह का संचालन वंदना श्रीवास्तव एवं मंजूसा ज्योत्सना ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. सुशील कुमार, मेनका श्रीवास्तव, डा कैलाश सिंह विकास,अरविन्द विश्वकर्मा, अपर्णा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही गणमान्य लोगों की उपस्थित रहे।
