वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान को लेकर जिले में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शनिवार को महिला पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते हुए दिखी। महिला पुलिस कर्मियों ने न केवल यातायात व्यवस्था को संभाला बल्कि लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दिया। जिले के सभी ट्रेफिक पॉइंट पर महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से यह पहल किया गया है। शनिवार को सुबह 8 बजे से महिला पुलिस सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ड्यूटी करती नजर आईं। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया। नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने न केवल ट्रैफिक व्यवस्था संभाली, बल्कि सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी जागरुक किया। साथ ही लोगों से कहा कि यातायात नियम का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *