
वाराणसी। विश्व महिला दिवस पर सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से महिला वार्डेन और स्वयंसेवकों ने पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में 39 यूनिट रक्तदान कर महिला दिवस मनाया। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमएस प्रेम प्रकाश, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, पार्षद अशोक मौर्या थे। कार्यक्रम संयोजक डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्लड बैंक प्रभारी रमेश चंद्र राय और प्रियंका गोस्वामी ने भी रक्तदान किया। संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने किया। रक्तदानता महिला स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। सिविल डिफेंस की कंचन गुप्ता,शिवांकी आर्या, शशि सिंह, प्रियंका गोस्वामी, मीना मुखर्जी,शशि श्रीवास्तव,जया भष्टाचार्या समेत अन्य महिलाओं स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर स्टाफ आफिसर अजय यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रकला,पवन सिंह, गोपाल मुखर्जी,अंजनी सिंह, अयन बोस,आयुष गुप्ता , अनुष्का, शबाना आजमी आदि थे।
