वाराणसी। उ०प्र० माटीकला बोर्ड/उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शनिवार को जिला उद्योग केंद्र सभागार में आयोजित एक दिवसीय माटीकला सेमिनार निःशुल्क 32 अदद विद्युत चालित चाक, 10 अदद निःशुल्क मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन का

वितरण किया गया। ग्राम प्रधानों द्वारा अपने विकास खण्ड में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में अधिक से अधिक इकाईयों की स्थापना कराए जाने पर जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों से दो-दो ग्राम प्रधानों को सम्मान स्वरूप रू० 2000.00 (रूपये दो हजार मात्र) विभागीय खादी अंगवस्त्र तथा प्रमाण पत्र से मुख्य अतिथि पूनम मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत वाराणसी द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी मण्डल एवं अजीत प्रजापति पूर्व सदस्य माटीकला बोर्ड उ०प्र०, विनोद कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर, गिरजा प्रसाद जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चन्दौली के साथ ही उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी मण्डल वाराणसी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। माटीकला सेमिनार का मुख्य उद्देश्य मिट्टी का कार्य करने वाले करीगरों एवं शिल्पियों के व्यवसाय में वृद्धि करने, कलाकारों की परम्परागत कला को संरक्षित उनकी समाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देने हेतु किया गया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी वाराणसी मण्डल यू०पी०सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *