वाराणसी । उदय प्रताप कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में रविवार को उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह ने स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार के आग और उससे बचाव के उपाय बताए। एडीसी विवेक कुमार और डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने भी स्वयंसेवकों को आग से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।आज शिविर में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां रहा। स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों द्वारा वार्ड 34 – नारायणपुर नगर निगम वाराणसी, वार्ड 49 – पिसौर, वॉर्ड – 14 गणेशपुर, ग्राम सभा चमाव-अहिरान, वाराणसी में घर घर जाकर उन्हें प्रशिक्षित और जागरूक किया गया। स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने इग्नू सेंटर की चहारदीवारी में एनएसएस एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित चित्र और स्लोगन भी लिखे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने समस्त यूनिटों को शुभाशीष संदेश दिया। कहा कि, जब चारों तरफ अंधेरा छा जाता हैं तब समाज इन्हीं महाविद्यालय, विश्वविद्यालय की तरफ देखता हैं और वहीं से प्रकाशपूंज के रूप में आप सब लोग निकलते हैं और समाज को अवलोकित करते हैं। बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना कोऑर्डिनेटर डॉ.रविन्द्र कुमार गौतम ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की प्रशंसा की। सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक जितेंद्र देव सिंह, सहायक उपनियंत्रक विवेक कुमार एवं डिविजनल वार्डन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा तथा अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओ को आग से जानमाल,आग पर नियंत्रण,आग से सुरक्षा,यातायात के साधनों में आग लगने में किस तरह आग की रोकथाम और उससे बचाव का सजीव प्रस्तुति कर उन्हें प्रशिक्षित किया। सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार और डिवीजनल वार्डेन ने भी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आनन्द राघव चौबे, डॉ.प्रदीप कुमार सिंह,श्री अग्नि प्रकाश शर्मा,सुश्री श्वेता सोनकर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *