
वाराणसी। भाविप वरुणा सेवा संस्थान द्वारा बिड़ला अस्पताल (मछोदरी) में आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग शिविर में 49 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाए गए। पुणे की संस्था इनाली फाउंडेशन द्वारा विकसित कृत्रिम हाथ की फिटिंग कराई गई। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रमेश लालवानी ने बताया दो दिवसीय शिविर में 53 दिव्यांगजनों ने कृत्रिम हाथ लगाने के लिए आवेदन किया। शिविर के पहले दिन 36 और दूसरे दिन रविवार को
13 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाए गए है। अध्यक्ष डॉ इंदु सिंह ने बताया कि जल्द ही कृत्रिम पैर के लिए भी शिविर का आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। संयोजन में साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह, डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव,आलोक शिवाजी, संजय गुप्ता,पंकज कुमार सिंह, डॉ मंजू गुप्ता,सौरभ श्रीवास्तव, गोपालजी आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश अस्पताल के सचिव जगदीश झुनझुनवाला, संचालन सचिव विवेक सूद ने किया।
