
वाराणसी। सेवापुरी विधानसभा के ठठरा बाजार में सपा द्वारा पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र और संविधान के मर्यादा की धज्जियां उड़ायी जा रही है। कहा कि प्रदेश में न कोई कानून व्यवस्था है न पुलिस का खौफ है। अम्बेडकर साहब के संविधान के बदले वह देश पर अपने मन-विधान का संविधान थोपना चाहते हैं। जिसे सपा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि आज पीडीए के लोगो को उनके अधिकारों के साथ साथ संविधान के बारे में जागरूक करना होगा। आज उन लोगों को उनका हक पता न होने के कारण वह अपने अधिकारों से वंचित हैं। पीडीए समाज के लोगो को अपने अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पखंडी बिंद एवं संचालन महासचिव राजेश यादव ने किया। इस अवसर पर कन्हैया राजभर, हरीश मिश्रा, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, रामसिंह यादव, इंजीनियर अनिल कुमार, रामसुंदर यादव, अमरजीत, अमरनाथ मास्टर, अमन कुमार, प्रेम जायसवाल, बबऊ यादव, जे पी श्रीवास्तव आदि थे।
